फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक से लें देश के नामी वकीलों से मुफ्त कानूनी सलाह

Sat, 14 May 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एंड्रायड मोबाइल एप्प ‘विन माय केस’ - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आम आदमी को किसी भी कानूनी सलाह या जानकारी वकीलों को फीस देकर प्राप्त होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सिटी बेस एक कंपनी ने एंड्रायड मोबाइल एप्प ‘विन माय केस’ लॉन्च कर केवल एक क्लिक पर देश के किसी भी वकील से सलाह लेने की सुविधा मुहैया करवाई है।
विज्ञापन


यह एप्प गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड की जा सकती है। वकील भी अपने लीगल लाइसेंस और यूनिक एनरोलमेंट नंबर को अपलोड कर इस मोबाइल एप्प को एक्सेस कर सकते हैं। 

एप्प की खासियत यह है कि यूजर किसी भी अनुभवी और वरिष्ठ वकील के साथ फ्री चैट कर अपने केस को डिटेल में डिस्कस कर सकते हैं। इसके साथ-साथ सभी वकीलों को उनके लोकेशन और विशेषज्ञता के अनुसार रखा गया है ताकि यूजर को वकील को ढूंढने में परेशानी न हो। इस एप्प की एक और खास बात यह है कि कोई भी यूजर इसके फोरम सेक्शन में जाकर अपनी पूछताछ पोस्ट कर सकता है। इसके जवाब में उसे देशभर से नामी वकीलों से फीडबैक और राय मिल सकेेगी। 
विज्ञापन


‘विन माय केस’ को लॉन्च करने वाले इशान वशिष्ठ और कृष्णा खुराना का कहना है कि हमारा उद्देश्य देश भर में आम लोगोें में कानूनी जागरूकता फैलाना है। साथ ही एक ऐसा जरिया देना जहां सभी क्वालिटी लीगल स्पोर्ट हासिल कर सकें। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें