फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्जनों को लू के लिए एडवाइजरी, अस्पताल में हो 24 घंटे बिजली

Tue, 09 May 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लू का प्रकोप - फोटो : file photo
विज्ञापन

विज्ञापन
हरियाणा में भीषण गर्मी के कारण लू चलने के मद्देनजर सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने जिलों में आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण कर लू लगने से बचाव के प्रबंध सुनिश्चित करें। अस्पतालों में आपातकालीन सेवा में 24 घंटे बिजली के साथ ही पंखे, कूलर और एसी सुचारू रूप से चलने चाहिए। लू से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के रंग के खुले और सूती कपड़े पहनने, धूप से बचाने वाले चश्मे, छाता, टोपी, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि हर व्यक्ति सफर के दौरान पानी साथ रखें। बीमार या बेहोशी की हालत महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी का सेवन करें। लू से बचने के लिए दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप में न जाने और तापमान अधिक होने पर बलपूर्वक गतिविधियां न करें। शराब, चाय, कॉफी, कार्बोनेटिड शीतल पेय के सेवन से बचा जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें