फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राेमांच से भरपूर सजोबा रैली का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उत्तर भारत की मोटर स्पोर्ट्स की सबसे रोमांचक रैली में से एक सजोबा रैली को वीरवार को सेंट जोंस हाई स्कूल सेक्टर-26 से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। चालक तीन दिन तक स्टंट दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उद्घाटन के मौके पर गुरकीरत कृपाल सिंह (आईएएस), सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग पंजाब, अमृत सिंह (आईएएस) निदेशक पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग पंजाब, कविता सी. दास प्रिंसिपल जोंस हाई स्कूल, एमएल सरीन वरिष्ठ अधिवक्ता, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, निपुण मेहन अध्यक्ष, सजोबा और शिवम गर्ग सचिव उपस्थित रहे। तीन दिवसीय सजोबा रैली का आयोजन सेंट जोंस ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (सजोबा) द्वारा किया जा रहा है, जोकि सेंट जोंस हाई स्कूल, चंडीगढ़ के पूर्व छात्रों का एक संघ है।
विज्ञापन

इन वर्गों में प्रतिभागी हुए शामिल
सजोबा रैली में जिप्सी, मोटर साइकिल, कार वर्ग में टीमें शिरकत कर रही हैं। जिप्सी में 22 टीमें, मोटरबाइक पर 55 प्रतिभागी और टाइम स्पीड डिस्टेंस (टीएसडी) सेक्शन में 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक से मोटर स्पोर्ट्स के बेहतरीन प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा मोटरबाइक पर दो महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं।

यह रहेगा रूट
सजोबा रैली चंडीगढ़ से वीरवार को शाम 4 बजे से शुरू हुई। इसके बाद तीन दिन के दौरान रोपड़, गढ़शंकर, मंसोवाल और होशियारपुर क्षेत्रों का सफर तय करते हुए 5 मार्च को शाम सेंट जोंस स्कूल आकर खत्म होगी। रैली में विभिन्न वर्गों के विजेताओं के बीच 6 लाख रुपये की ईनामी राशि बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें