फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किशोर स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी सचिवालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चल रहे किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए राज्य समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव मंदीप सिंह बराड़ ने की।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम, एनीमिया मुक्त भारत और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें यूटी प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण विभाग और पीजीआई के विशेषज्ञ शामिल हुए।
स्वास्थ्य सचिव ने जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया तथा स्कूलों में पीयर एजुकेटर कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए नोडल शिक्षकों के प्रशिक्षण का सुझाव दिया। उन्होंने एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आयरन-फोलिक एसिड वितरण के लिए निश्चित दिन तय करने की भी बात कही।बैठक में मृदा जनित कृमि संक्रमण (एसटीएच) पर पीजीआई सहयोग से सर्वे कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें