फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फायर कर्मियों की साइकिल यात्रा से ईंधन बचत का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज, नगर निगम चंडीगढ़ के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘तेल बचाना है’ अपील और प्रशासक के ईंधन संरक्षण आदेशों के समर्थन में बुधवार को ‘ईंधन बचाओ, पर्यावरण बचाओ’ संदेश के साथ साइकिल यात्रा शुरू की।
विज्ञापन

फायर स्टेशन मनीमाजरा से सुबह 6 बजे सात सदस्यीय दल माता बाला सुंदरी मंदिर के लिए रवाना हुआ। यह दल आमजन को ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।
टीम में एलएफएम योगेश त्यागी, सुनील राठी, एफएम राकेश फौजी, एमएम अजय, एफएम हितेश, कुलदीप और रणजीत शामिल हैं। करीब 60 किलोमीटर की यह यात्रा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित त्रिलोकपुर मंदिर तक जाएगी। फायर कर्मियों ने कहा कि उनका उद्देश्य अनावश्यक वाहन उपयोग कम कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें