फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राजकीय मॉडल स्कूलों में एक अप्रैल से दाखिले होंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली से पांचवीं तक 30 और 9वीं से 11वीं कक्षा तक 40 विद्यार्थियों की होगी कक्षा
विज्ञापन

चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में एक अप्रैल से नए दाखिले शुरू होंगे। संस्कृति मॉडल स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए अभिभावक 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि पहली से पांचवीं तक 30 और नौंवीं से 11वीं तक कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या 40 निर्धारित की गई है। तय संख्या से अधिक किसी भी कक्षा में विद्यार्थी नहीं होंगे।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को 137 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों व 1418 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के मुताबिक स्कूल मुखिया पहली से 20 अप्रैल तक दाखिला आवेदन स्वीकार करेंगे। 22 अप्रैल को ड्रा निकाला जाएगा और 26 को प्रतीक्षा सूची का दाखिला किया जाएगा। इसके बाद खाली सीटों पर 27 अप्रैल को दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन


अभिभावकों को दाखिला आवेदन के साथ जन्म प्रमाणपत्र, रिहायश प्रमाणपत्र आधार कार्ड या फिर परिवार पहचान पत्र व आवेदन पत्र स्कूल में निशुल्क मुहैया करवाया जाएगा। विद्यालय विकास निधि का उपयोग विद्यालय के विकास के लिए किया जाना है। सीबीएसई संबद्धता के संदर्भ में होने वाला खर्च एसएमसी (विद्यालय प्रबंधन समिति) की अनुमति के साथ किया जाएगा। पहलू यह भी है कि विद्यालय विकास निधि के तहत पंजीकरण अंशदान केवल एक बार ही लिया जाएगा। पिछले सालों के दाखिल विद्यार्थियों से किसी तरह का पंजीकरण अंशदान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन





एसएमसी की बैठक में होगा निर्धारण

प्रत्येक विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के मद्देनजर ही सीटों का निर्धारण किया जाएगा। उन्हीं उपलब्ध सीटों पर ही दाखिला दिया जाएगा। इसी सप्ताह एसएमसी की बैठक होगी। प्रत्येक विद्यालय में उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही एसएमसी की बैठक में निर्णय लेकर पहली, छठी, नौंवी व 11वीं में अंग्रेजी सेक्शन में ही नए दाखिले होंगे। यदि एसएमसी विद्यालय को दोहरी पारी में संचालित करने का निर्णय करती है तो उन्हें अतिरिक्त सेक्शन बनाने का अधिकार रहेगा।






विषय



राशि

कक्षा

एकमुश्त पंजीकरण अंशदान 500 रुपये
पहली से पांचवीं





1000 रुपये छठी से 12वीं
मासिक अंशदान

200 रुपये
पहली से तीसरी





250 रुपये
चौथी से पांचवीं





300 रुपये
छठी से आठवीं





400 रुपये 9वीं से 10वीं





500 रुपये 11वीं से 12वीं



25 फीसदी सीट रहेंगी आरक्षित

शिक्षा अधिकार नियम के तहत आरक्षण
सीट संख्या

एससी





03

बीसी-ए




01

बीसी-बी




01

दिव्यांग व अनाथ बच्चों के लिए

02




कक्षावार सीटों का बंटवारा

कक्षा


विद्यार्थियों की संख्या

पहली से पांचवीं
अधिकतम 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन

छठी से आठवीं
अधिकतम 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन

नौवीं से 12वीं
अधिकतम 40 विद्यार्थी प्रति सेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें