पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-46 में बीसीए, बीए, बीकॉम सहित अन्य कोर्स के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं। कालेज में मार्केटिंग अैर वीडियोग्राफी के नए कोर्स और कालेज में किसी भी स्ट्रीम में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स बिना फीस के इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। कालेज की ओर से एक जून से डिजिटल मार्केटिंग और डिजिटल वीडियोग्राफी का कोर्स शुरू किया है।
इस कोर्स को कॉलेज में पढ़ने वाला हर स्टूडेंट्स कर सकता है। एक कोर्स का कार्यकाल बीस दिन रहेगा। स्टूडेंट्स में स्किल डेवलप करने के लिए यह कोर्स शुरू किया गया है। अंडर ग्रेजुएट कोर्स सेंट्रलाइज एडमिशन के लिए 23 जून और नान सेंट्रलाइज पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग शुरू होगी।
यह है कालेज में सीटें
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज सेक्टर- 46 के प्रिंसिपल प्रोफेसर जेके सहगल ने बताया कि स्टूडेंट्स में स्किल डेवलपमेंट करने के लिए डिजिटल मार्केटिंग, डिजिटल वीडियोग्राफी शुरू की है। इसके लिए स्टूडेंट्स से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं किया जा रहा है। जो भी स्टूडेंट्स कॉलेज में विभिन्न कोर्स में पढ़ रहे हैं। वह इसमें भाग ले सकते हैं। पीजीजीसी -46 कालेज में बीए की 400, बीकॉम की 140, बीबीए की 40, बीसीए की 80 और एमकॉम की 40 सीटें हैं।
यह रहे हैं कालेज के एलुमनी-
कालेज के एलुमनी सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह, पजीजीसी-46 के प्रोफेसर बलजीत सिंह, अभिनेता तेजिंदर सिंह तेजी, नेशनल अवार्डी यूथ वेलफेयर मनिंदर पाल सिंह हैं। कालेज की ओर से इस हेल्पलाइन नंबर-0172-2678022 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।