फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट शटल बस सर्विस का आज प्रशासक करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आईएसबीटी-17, 43 और मोहाली के लिए शटल बस सेवा शुरू हो चुकी है। मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित आधिकारिक तौर पर इसका उद्घाटन करेंगे। पंजाब में विस चुनाव के चलते आचार संहिता लगने की वजह से उद्घाटन नहीं हुआ लेकिन लोगों की परेशानी को देखते हुए सेवा शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

सीटीयू के अधिकारियों के अनुसार, शटल बस सेवा शुरू करने के पीछे का विचार चंडीगढ़ और हवाई अड्डे के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करना और हवाई अड्डे से आने और जाने वाले यात्रियों के लिए समय पर सेवा प्रदान करना है। एयरपोर्ट पर उतरने वाली हर फ्लाइट के समय बाहर बस उपलब्ध रहेगी। किसी भी स्टॉपेज के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये का फ्लैट किराया होगा। एयरपोर्ट पर सीटीयू सेवा काउंटर स्थापित किया गया है, जो यात्रियों को शटल बस सेवा और अन्य लंबी दूरी की इंटरसिटी बस सेवाओं के संबंध में जानकारी देगा। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर बसों के आने के संभावित समय को दर्शाने वाले यात्री सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं।
सुबह 4.20 से देर रात 12.55 तक मिलेगी बस
आईएसबीटी-17 से सुबह 4.20 बजे सेवा शुरू होगी और रात 11.40 बजे अंतिम बस रवाना होगी। इसी तरह एयरपोर्ट से सुबह 5.20 बजे बस सेवा शुरू होगी और आखिरी बस 12.55 बजे रवाना होगी। दावा है कि एयरपोर्ट से आने और जाने वाले यात्रियों के लिए समय पर सेवा उपलब्ध रहेगी। हर 20 से 40 मिनट की फ्रीक्वेंसी में यात्रियों को बस मिलेगी। यह बस आईएसबीटी 17 आने से पहले सोहाना और आईएसबीटी-43 भी रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें