फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ को 328 ई-बसें दिलाने को दिल्ली पहुंचे प्रशासक, रेल नेटवर्क बढ़ाने की भी की वकालत

Sat, 19 Jul 2025 02:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) और चंडीगढ़ सिटी बस सर्विस सोसाइटी (सीसीबीएसएस) की पुरानी डीजल बसें 2025 से 2027 के बीच अपने 15 साल पूरे कर लेंगी, जिन्हें इलेक्ट्रिक बसों से बदलने की आवश्यकता है। इस दिशा में जीसीसी मॉडल पर बसों की मंजूरी जल्द से जल्द दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिलते प्रशासक गुलाबचंद कटारिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया इन दिनों दिल्ली में हैं। उन्होंने शुक्रवार को विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर पंजाब और चंडीगढ़ से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से अलग-अलग बैठक कीं।
विज्ञापन


कटारिया ने मनोहर लाल के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ के लिए प्रस्तावित 328 इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) और चंडीगढ़ सिटी बस सर्विस सोसाइटी (सीसीबीएसएस) की पुरानी डीजल बसें 2025 से 2027 के बीच अपने 15 साल पूरे कर लेंगी, जिन्हें इलेक्ट्रिक बसों से बदलने की आवश्यकता है। इस दिशा में जीसीसी मॉडल पर बसों की मंजूरी जल्द से जल्द दी जानी चाहिए। 

प्रशासक ने अक्तूबर 2023 में स्वीकृत 100 ई-बसों के लिए लेटर ऑफ अवार्ड जारी करने में तेजी लाने का भी आग्रह किया ताकि नवंबर 2025 से पहले ये बसें सेवा में आ सकें।

उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच रेल संपर्क बढ़ाने की मांग

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात में प्रशासक ने तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ से पंजाब और चंडीगढ़, विशेष रूप से तरनतारन साहिब के लिए रेल संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी, खासकर राजस्थान और चंडीगढ़ आने -जाने वाले लोगों को इससे काफी लाभ होगा।

चंडीगढ़ में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बातचीत में प्रशासक ने चंडीगढ़ के लिए पर्यटन परियोजनाओं में निवेश की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की विरासत, पर्यावरणीय मूल्यों और लगातार बढ़ते पर्यटक आगमन को ध्यान में रखते हुए पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना आवश्यक है। धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक स्थलों को जोड़ने वाले पर्यटन और परिवहन लिंक क्षेत्रीय विकास में सहायक होंगे।

पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात में प्रशासक ने चंडीगढ़ और पंजाब के पर्यावरणीय मुद्दों की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया। सभी केंद्रीय मंत्रियों ने राज्यपाल की बातों को गंभीरता से सुना और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा, प्रशासक ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के हाल ही में हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें