फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के लिए प्रशासक-सांसद ने उठाया झाड़ू, इस अंदाज में की सफाई

Sat, 16 Sep 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रशासक-सांसद ने झाड़ू लगाकर किया स्वच्छता अभियान का आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा 15 दिन के अभियान का आगाज सोमवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, सांसद किरण खेर, सलाहकार परिमल राय , मेयर आशा जसवाल और ब्रांड अंबेसडर सविता भट्टी ने खुद झाडू से सफाई करके किया। सेक्टर-19 के महाराष्ट्र भवन में इस अभियान को लांच किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर स्वच्छ भारत की ब्रांड अंबेसडर सविता भट्टी अपने पति जसपाल भट्टी को याद करके भावुक भी हो गई। भट्टी ने बताया कि उनके पति ने हमेशा ही हंसी मजाक में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस अभियान के साथ जुड़ना चाहिए तभी शहर को साफ सुथरा बनाया जा सकता है।  इसके अलावा सेक्टर-18 के सरकारी स्कूल, सेक्टर-17 प्लाजा और सेक्टर-16 जीएमएसएच में अभियान चलाया गया। इसके साथ ही सभी पार्षदों को अपने अपने एरिया में लोगों को साथ जोड़ते हुए अभियान चलाने के लिए कहा गया है। इस मौके पर प्रशासक से लोगों से अपील की करते हुए कहा कि अपने घर के आसपास का एरिया को साफ रखें। 
विज्ञापन

मेयर ने मास्क लगाकर की सफाई, कर्मचारियों को ग्लब्स तक नहीं

प्रशासक-सांसद ने झाड़ू लगाकर किया स्वच्छता अभियान का आगाज - फोटो : अमर उजाला
मेयर ने मास्क लगाकर की सफाई, कर्मचारियों को ग्लब्स तक नहीं
सफाई अभियान में मेयर आशा जसवाल मास्क लगा रखी थीं जबकि अन्य अधिकारी ग्लब्स पहले हुए थे जबकि सफाई कर्मचारियों को न ग्लब्स दिए गए और न ही मास्क। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण चड्ढा का कहना है कि किसी भी सफाई कर्मचारी को गलवस, मास्क और जूते नहीं मिल रहे हैं। लंबे समय से यह नहीं बांटे जा रहे हैं जिस कारण कर्मचारी बीमार भी हो रहे हैं। जबकि मेयर आशा जसवाल का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को ग्लब्स और मास्क बांटे जाते हैं। अगर नहीं मिल रहे तो इसे चेक किया जाएगा। उन्होंने कहना है कि सेक्टर-19 में जब अभियान को लांच किया गया तो वहां पर भी मास्क थे उन्होंने ने भी मास्क पहनकर सफाई की अगर कर्मचारी चाहते तो वह भी ले सकते थे। 

प्रशासक ने रुमाल दिखाकर किया किया फ्लैग आफ 
सेक्टर-17 में प्रशासक ने स्वच्छता रथ का उद्घाटन करना था। लेकिन जब काफी देर तक झंडी नही आई तो प्रशासक ने अपनी जेब से फ्लैग आफ के लिए अपना रुमाल निकाला। यह देखकर नगर निगम के अधिकारियों के पसीने छूटने लगे। इस रथ में लोगों को जागरूक करने के लिए शहर को स्वच्छ रखने के लिए अलग अलग तस्वीरें है।   इस मौके पर मेयर ने कहा कि अब जो कोई भी किसी की गंदगी फैलाते हुए तस्वीर खींचकर भेजेगा उसे एक हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। सांसद किरण खेर ने कहा कि पीएम मोदी के सपने के साथ हर किसी को जुड़ना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें