बॉलीवुड अभिनेता व गुरदासपुर से सांसद सनी देओल गदर-2 की सफलता के लिए प्रार्थना करने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। करीब 20 मिनट तक सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में रहकर उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया। आनन-फानन सनी श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा किए बिना शॉर्टकट रास्ते से हरि की पौड़ी पहुंचे और यहां 10 मिनट रुकने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब चले गए।
फिर शनिवार देर शाम ही अटॉरी वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे । बीटिंग रिट्रिट सेरेमनी दौरान सनी देओल को देखकर दर्शक और गैलरी में बैठे लोग में जोश भर गया। दर्शकों में इस दौरान भारी उत्साह रहा। इस दौरान सनी देओल ने भी''हिंदुस्तान जिंदाबाद'' के नारे भी लगाए।
गुरदासपुर से लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद सन्नी देओल ने नारे लगाते हुए फिल्मी अंदाज में कहा कि हिंदुस्तान जिंदाबाद है, हिंदुस्तान जिंदाबाद था और हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा। सन्नी देओल द्वारा यह डायलाग बोलने से ही लोगों में गजब का उत्साह भर गया और हिन्दोस्तान जिंदाबाद के नारे सारी फिजा में गूंजने शुरू हो गए।
उल्लेखनीय है कि गदर-2 फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। सनी देओल इसी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। सन्नी देओल अपनी टीम अभिनेत्री अमीषा पटेल और सिंगर उदित नारायण के साथ वाघा बॉर्डर पहुंचे।
अटारी वाघा बॉर्डर पर सन्नी देओल को देख लोग उत्साह और खुशी से भर गए। पाकिस्तान स्थिक दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में भी अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। इसी दौरान सन्नी ने कहा कि हिंदुस्तान हम सबका परिवार है। सनी देओल ने बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के बाद अमीषा पटेल और अन्य लोगों के साथ भंगड़ा भी किया। इस दौरान उदित नारायन ने भी गीत गाए।
पगड़ी व कुर्ते पजामे में सनी अपने प्रशंसकों से मिले
झंडा समारोह के दौरान सनी देओल अटारी बॉर्डर पर पहुंचे। सनी ने भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौर में बनी गदर फिल्म की सफलता के बाद अब उन्होंने गदर-2 फिल्म बनाई है। पगड़ी व कुर्ते पजामे में सनी अपने प्रशंसकों से भी मिले, लेकिन उनकी सुरक्षा टीम ने उन्हें घेरे रखा और लोगों को उनके अधिक करीब नहीं आने दिया।
गुरुओं का आशीर्वाद लेने व आने वाली फिल्म के लिए अरदास करने पहुंचे
सनी ने कहा कि वह यहां गुरुओं का आशीर्वाद लेने व आने वाली फिल्म के लिए अरदास करने पहुंचे हैं। सनी ने कहा कि गुरुघर आकर वह हमेशा आत्मिक शांति अनुभव करते हैं। यहां आकर खुद को गुरुओं से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।