इस साल की बात करें तो सबसे अधिक 17887 शिकायतें पुलिस के खिलाफ आई हैं। रूरल डेवलपमेंट पंचायत की 5288, शहरी निकाय की 4913, बिजली की 4687, राजस्व की 3816, स्वास्थ्य की 1136, शिक्षा की 2029, कृषि की 2081 पब्लिक हेल्थ की 1705, टाउन एंड प्लानिंग से संबंधित 1598 शिकायतें की गई हैं। हालांकि, चुनाव कमीशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पीएचएससी, पर्यटन, प्रिंटिंग, कल्चरल अफेयर और आरकाईव विभाग की सबसे कम शिकायतें आई हैं।
- वर्ष शिकायतें विभागों के खिलाफ
- 2014 4087 3383
- 2015 12099 111662
- 2016 121590 97573
- 2017 149793 126299
- 2018 154502 134810
- 2019 146114 125171
- 2020 99031 83530
- 2021 74049 56777
लोगों को न्याय दिला रही विंडो: मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सीएम विंडो के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। सीएम विंडो की उच्चस्तरीय अधिकारी मॉनिटरिंग करते हैं। इसके माध्यम से लोगों को वर्षों के बाद न्याय मिला है। शिकायतें इसलिए कम आ रही हैं, क्योंकि अब विभागों में समय पर लोगों को सुविधाएं मिलने लगी हैं। प्रदेश सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है।