फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः आईएएस बेटी अपने ही पिता से खाली कराएगी सरकारी मकान, जानिए क्या है मामला

Sat, 23 Nov 2019 11:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस
विज्ञापन
यूटी प्रशासन की हाउस अलॉटमेंट कमेटी ने एसडीएम सेंट्रल नाजुक कुमार को सेक्टर-16 स्थित सरकारी मकान नंबर 514 खाली कराने के निर्देश दिए हैं। यह सरकारी मकान शहर के पूर्व होम सेक्रेटरी अनिल कुमार का है। अनिल कुमार एसडीएम सेंट्रल नाजुक कुमार के पिता हैं। इस तरह एक बेटी ही अब अपने पिता का सरकारी बंगला खाली कराएगी।
विज्ञापन


हरियाणा कैडर के आईएएस अनिल कुमार चंडीगढ़ प्रशासन में बतौर होम सेक्रेटरी रह चुके हैं। उनकी बेटी नाजुक कुमार यूटी कैडर से हैं। वह वर्तमान में बतौर एसडीएम सेंट्रल का चार्ज संभाल रही हैं। आईएएस अनिल कुमार 30 जून 2019 को रिटायर हो चुके हैं।

यूटी हाउस अलॉटमेंट कमेटी की ओर से रिटायर्ड आईएएस अनिल कुमार को सेक्टर-16 में अलॉट किया गया मकान नंबर 514 को खाली करने के लिए 4 महीने का समय दिया था, जोकि 31 अक्टूबर 2019 को पूरा हो चुका है। इसके बावजूद रिटायर्ड आईएएस ने यह सरकारी मकान खाली नहीं किया है।
विज्ञापन


यह हैं हाउस अलॉटमेंट रूल्स
हाउस अलॉटमेंट रूल्स के मुताबिक सर्विस से रिटायर, बर्खास्त या सर्विस छोड़ देने पर अधिकारी को चार महीने के अंदर सरकारी बंगला या मकान खाली करना होता है। अगर अधिकारी शहर से बाहर या देश से बाहर कार्यरत हैं, तो उसे सरकारी बंगला खाली करने के लिए 6 महीने का समय दिया जाता है।

अगर डेपुटेशन पर अधिकारी देश से बाहर है, तो उसे एक साल का समय दिया जाता है। अगर अधिकारी की मृत्यु हो गई है, तो उसके परिजनों को एक साल के अंदर मकान खाली करना होता है, यह टाइम पीरियड तीन साल के लिए एक्सटेंड हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें