फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के देवर ने रची साजिश और नाबालिग के साथ कर दी ऐसी हरकत, पहुंच गया जेल

Thu, 29 Mar 2018 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
बहन के देवर ने साजिश रची और नाबालिग लड़की के साथ ऐसी हरकत की दी कि वो जेल पहुंच गया। मामला जानकर पुलिस भी हैरान है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। बाड़ेवाल इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी भाभी की बहन पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक शादी का दबाव डाल रहा था और नाबालिग शादी के लिए मना कर रही थी। सोमवार की देर रात हुई घटना में नाबालिग के साथ सो रही उसकी मां पर भी तेजाब के छींटे पड़ गए। नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

झुलसी नाबालिग को रघुनाथ अस्पताल दाखिल कराया गया। थाना पीएयू पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़ित पचास प्रतिशत झुलसी है।
विज्ञापन


पीड़ित नाबालिग की मां ने बताया कि उसके पति साफ-सफाई का काम करते है। उनके दो बेटियां और एक बेटा। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी 15 साल की है। आरोपी मनोज कुमार उसकी बड़ी बेटी का देवर है। मनोज उसकी छोटी बेटी से शादी करना चाहता था।
विज्ञापन

रास्ते में रोककर छेड़ता था, धमकियां देता था

एसिड अटैक
पीड़ित की मां का कहना है कि मनोज कुमार उसकी बेटी को रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ करता था। आरोपी ने उसकी बेटी से कई बार उससे शादी करने के लिए कहा। बेटी उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। इस पर वह बेटी को तेजाब फेंकने की धमकियां भी देता था।

बीती 25 मार्च को मनोज कुमार ने बेटी को फोन कर शादी का दबाव बनाया। बेटी ने मना कर दिया था। इसके बाद 26 मार्च पीड़िता और उसकी मां एक ही चारपाई पर सो रही थी। रात करीब 12 बजे मनोज कुमार दीवार फांद कर घर में घुसा और नाबालिग पर तेजाब फेंक दिया। इससे चेहरे और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया।

मां पर भी तेजाब के छींटे पड़ने से जख्म हो गए। तेजाब से बिस्तर भी जल गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना पीएयू के इंचार्ज इंस्पेक्टर बृजमोहन ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें