फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ‘रॉन्ग नंबर’ ने बर्बाद कर दी लड़की की जिंदगी, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा

Thu, 29 Mar 2018 05:37 PM IST
संदीप भौरिया/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
एक ‘रॉन्ग नंबर’ ने 19 साल की लड़की जिंदगी बर्बाद कर दी। अब उसकी हालत ऐसी है कि समझ नहीं आता क्या करे और क्या न करें। आपके साथ भी ऐसा हो सकता है, इसलिए संभल कर रहें। मामला हरियाणा के पानीपत का है। बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा (19) की एक रॉन्ग नंबर ने जिंदगी खराब कर दी।
विज्ञापन


दरअसल कहानी पानीपत के एक निजी कॉलेज में बीए के द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा की है। छात्रा अप्रैल 2016 में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। साथ ही वो एक कोचिंग सेंटर में अकाउंट भी सीख रही थी। अप्रैल माह में ही दोपहर करीब तीन एक बजे एक रॉन्ग कॉल आई। छात्रा ने उस कॉल को रॉन्ग बोलकर काट दिया।

कुछ देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। एक दो दिन तक उस नंबर से कॉल आई तो छात्रा ने उससे बात की। सामने वाले अपना नाम विकास कुमार बताया। फोन पर ही दोनों में प्यार हो गया और एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे। इसी बीच विकास ने शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए। 2016 के अंत में छात्रा गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

शादी करने को कहा तो इंकार कर दिया

रेप
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब उसने विकास से शादी करने की बात की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। छात्रा के घर वालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने भी छात्रा का साथ छोड़ दिया और उससे सारे नाते तोड़ लिए। उसने अपने हक की लड़ाई खुद लड़ना शुरू की। 20 जुलाई 2017 को उसने सीएम विंडो पर गांव अहर निवासी विकास की शिकायत दी।

विकास ने खुद पर कानून का शिकंजा कसता देख 23 अगस्त 2017 को उससे हाईकोर्ट में शादी कर ली। शादी के एक माह के बाद विकास और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विकास के पिता जीटी रोड स्थित एसबीआई बैंक में हेड कैशियर के रूप में कार्यरत हैं।

आरोप है कि उन्होंने भी अपनी पत्नी शिमला देवी व बेटी अन्नु व रिंकू के साथ मिलकर बहू को परेशान करना शुरू कर दिया। जेठ कमल ने विकास व उसकी पत्नी को घर से निकाल दिया। विकास उसे गोवा ले गया। वहां विकास के दोस्त कुलदीप निवासी करनाल ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।  पीड़िता ने इस बारे में विकास को बताया तो विकास ने भी दोस्त का साथ देते हुए उसे ही गलत बताया।
विज्ञापन

गोवा से लौटकर विकास छोड़कर भाग गया

rape - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
वो गोवा में एक माह तक रहे। 11 मार्च को वो वापस पानीपत आए। विकास उसको शहर में छोड़कर भाग गया। उसने उसकी काफी तलाश की मगर उसका कही पता नहीं लगा। अब ससुराल के लोग भी उसको कोई रास्ता नहीं दे रहे। छात्रा अपनी एक सहेली के पास विकास नगर में पहुंची। वह रहकर रात बिताई। 13 मार्च को पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी राहुल शर्मा को दी।

एसपी राहुल शर्मा ने प्रोटेक्शन ऑफिसर रजनी गुप्ता को इसकी फाइल मार्क की। पीड़िता का आरोप है कि महिला थाने की एएसआई संगीता ने विकास के भाई कमल से उसके सामने ही कार्रवाई न करने के लिए मोटी रकम ली। अब पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टा उसको ही धमका रही है। वह 12 दिन से अपनी सहेली के घर रहकर दिन काट रही है। पीड़िता का कहना है कि काश उसने दो साल पहले उस रॉन्ग नंबर पर बात ना की होती तो आज उसकी लाइफ रॉन्ग ना होती।

पीड़िता को पूर्ण न्याय दिलाएंगे: गुप्ता
पीड़िता का केस उनके पास आया है। उन्होंने केस को रीड कर लिया है। पीड़िता को सबसे पहले रहने के लिए जगह चाहिए। कोर्ट में इस दलील को रखेंगे। उसको घर में उसका हक दिलाया जाएगा। पीड़िता को पूर्ण न्याय दिलाएंगे। एएसआई पर मामले में पैसे लेने का आरोप है कि उसकी भी जांच कराएंगे।
- रजनी गुप्ता, बाल एवं महिला प्रोटेक्शन अधिकारी पानीपत

मामला दर्ज, पैसे लेने के आरोप गलत : जांच अधिकारी
पुलिस ने पीड़ितों के बयानों पर विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पैसे लेने के आरोप गलत है। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।
- संगीता, एएसआई महिला थाना पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें