फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: हिमाचल पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी, मनीमाजरा में गाड़ी रिपेयरिंग के लिए रुके थे

Sat, 30 Sep 2023 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)

सार

दिल्ली से शिमला जा रही टीम की गाड़ी का टायर शुक्रवार देर रात पंचर हो गया। उसकी रिपेयर करने के लिए वह मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में आए। वहां पर हिमाचल पुलिस के कर्मचारियों को चकमा देकर विवेक चौहान फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से शिमला जा रही हिमाचल पुलिस की कस्टडी से एक मुजरिम फरार हो गया है। एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार यह मुजरिम मनीमाजरा मोटर मार्केट में शिमला पुलिस के कब्जे से फरार हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हिमाचल पुलिस जिला शिमला के थाना कोटखाई के पुलिस कर्मचारी साउथ ईस्ट दिल्ली स्थित अंबेडकर नगर निवासी विवेक चौहान को लेकर दिल्ली से शिमला जा रहे थे। शुक्रवार देर रात उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया। उसकी रिपेयर करने के लिए वह मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में आए। वहां पर हिमाचल पुलिस के कर्मचारियों को चकमा देकर विवेक चौहान फरार हो गया। 

शिमला पुलिस के एएसआई करम सिंह और कांस्टेबल मनीष ने अपने स्तर पर मोटर मार्केट और आसपास एरिया में ढूंढने का प्रयास किया। पूरी रात विवेक चौहान के न मिलने पर उन्होंने इसकी शिकायत मनीमाजरा थाने में दर्ज करवाई है। इसके बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने शिमला पुलिस के कर्मचारियों की शिकायत पर विवेक चौहान के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें