फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन से लौट रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, पहुंचा अस्पताल

Fri, 18 Mar 2016 08:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्यूशन से लौट रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर - फोटो : file
विज्ञापन
ट्यूशन से लौट रहे छात्र को गलत दिशा से आ रहा बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल छात्र के भाई की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को रॉबिन सिंह (19) डड्डूमाजरा कॉलोनी से ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। करीब आठ बजे जैसे रॉबिन सेक्टर-25 सीटीयू वर्कशॉप के पास पहुंचा, तभी गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।

रॉबिन के पीछे उसका भाई राजीव आ रहा था। रॉबिन को सड़क पर गिरा देख वह उसे उठाने लगा। राजीव ने बताया कि उस समय तक आरोपी बाइक सवार साथ ही था। उसे देख वह फरार हो गया। राजीव उसकी बाइक का नंबर नोट नहीं पाया।
विज्ञापन


रॉबिन को पीसीआर गंभीर हालत में पीजीआई ले गई। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने राजीव के बयान पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें