आसान नहीं मनोहर की राह
चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के लिए करनाल लोकसभा जीतना आसान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्योंकि उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया था। विधानसभा में गीता पर हाथ रखकर झूठी कसम खाई थी कि भ्रष्टाचार को खत्म कर दूंगा लेकिन धान घोटाला, शराब घोटाला और रजिस्ट्री घोटाला हुआ है लेकिन किसी की भी जांच रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखी।
दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पलटवार
दीपेंद्र हुड्डा के इनेलो पार्टी को वोट काटने वाली कहने के बयान पर चौटाला ने कहा कि अगर इनेलो पार्टी वोट काटने का काम करती है तो वे ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ने क्यों गए। असल में बाप-बेटे ने कांग्रेस को पूरी तरह से खत्म कर दिया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे गलत बयान दे रहे हैं।