रिंकू जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए थे। जालंधर सीट कांग्रेस के सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी। वर्ष 2017 में वह जालंधर वेस्ट से कांग्रेस की टिकट पर विधायक भी चुने गए थे। उल्लेखनीय है कि आप पंजाब में अकेले चुनाव लड़ रही है, जबकि दिल्ली, गुजरात, चंडीगढ़ और हरियाणा में कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।
मंत्रियों पर इसलिए खेला दांव
- गुरमीत सिंह मीत हेयर (संगरूर): मीत ने 2017 में बरनाला सीट से कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों को मात दी थी। पार्टी का युवा चेहरा हैं। मंत्री रहते हुए कई विभाग देख चुके हैं।
- गुरमीत सिंह खुड्डियां (बठिंडा): वर्ष 2021 में कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए। 2022 के विधानसभा चुनाव में लंबी से चुनाव लड़ते हुए पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हराकर चर्चा में आए।
- डॉ. बलबीर सिंह (पटियाला): वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हुए। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में स्वास्थ्य में बदलाव लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। आम आदमी क्लीनिक के प्रोजेक्ट में बेहतर काम किया।
- लालजीत भुल्लर (खडूर साहिब): चार बार के शिअद विधायक आदेश प्रताप सिंह कैरों को पिछले विधानसभा चुनाव में पट्टी विधानसभा क्षेत्र से 10,999 मतों से हराया था। अपने राजनीति सफर की शुरुआत शिअद से की थी।
- कुलदीप सिंह धालीवाल (अमृतसर): पंचायत मंत्री रहते हुए सरकारी जमीनों से कब्जा छुड़वाने के लिए चर्चा में रहे। उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में शिअद से अमरपाल सिंह अजनाला को 7843 मतों से मात दी थी।
पांच सीटों पर अभी मंथन जारी
पार्टी ने 13 में से पांच सीटों पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इसमें गुरदासपुर, होशियारपुर, श्री आनंदपुर साहिब, लुधियाना और फिरोजपुर की सीट है। इन सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है ताकि जीत का दम रखने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जा सके। दूसरी सूची में इनके नामों की घोषणा की जा सकती है।
- जालंधर: सुशील कुमार रिंकू
- उम्र: 49 वर्ष
- शिक्षा: 12वीं पास
- पहला चुनाव: 2017 विधानसभा चुनाव
- खडूर साहिब: कुलदीप सिंह धालीवाल
- उम्र: 62 वर्ष
- शिक्षा: दसवीं
- पहला चुनाव: 2019
- फरीदकोट: कर्मजीत अनमोल
- उम्र: 52 वर्ष
- शिक्षा: अंडर ग्रेजुएट
- यह पहला चुनाव है
- संगरूर: गुरमीत सिंह मीत हेयर
- उम्र: 35 वर्ष
- शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट
- चुनाव: दो विधानसभा चुनाव
- पटियाला: डॉ. बलबीर सिंह
- उम्र: 67 वर्ष
- शिक्षा: एमबीबीएस
- फतेहगढ़ साहिब: गुरप्रीत सिंह जीपी
- उम्र: 53 वर्ष
- शिक्षा: 12वीं
- बठिंडा: गुरमीत सिंह खुड्डियां
- उम्र: 61 वर्ष
- शिक्षा: 12वीं
- खडूर साहिब: लालजीत भुल्लर
- उम्र: 42
- शिक्षा: 12वीं