फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह हिंसा पर भाजपा-जजपा के बाद अब कांग्रेस की भी खुल गई पोल : अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप- कांग्रेस ने सदन में काम रोको प्रस्ताव दिया, लेकिन चर्चा नहीं की
विज्ञापन

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो के प्रधान महासचिव व विधायक अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि नूंह में हिंसा के दौरान पहले भाजपा और जजपा की सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है, अब कांग्रेस की भी पोल खुल गई है। चौटाला ने नूंह में ब्रज मंडल यात्रा में हुई हिंसा पर पूछे गए सवाल पर कहा कि बजरंग दल और गोरक्षा दल के नाम पर माहौल खराब किया, लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले पर कांग्रेस की भी पोल खुल गई। कांग्रेस ने सदन में काम रोको प्रस्ताव दे रखा था, कांग्रेस विधायकों ने पूरा दिन ऐसे ही निकाल दिया लेकिन इस पर चर्चा के लिए एक बार भी नहीं कहा।
यहां इनेलो मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि उनकी परिवर्तन यात्रा का समापन नहीं होगा। यह यात्रा तब तक जारी रहेगी, जब तक भाजपा-जजपा का प्रदेश से सूपड़ा साफ नहीं हो जाता। जिस दिन इनकी सुरक्षा हट जाएगी, उस दिन जो पत्थरबाजी इन्होंने नूंह में करवाई, वो पत्थरबाजी लोग इनके साथ करेंगे। एक सवाल के जवाब में इनेलो नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में नशा बहुत बढ़ा है। हैरानी की बात है कि एलविस यादव बिग बॉस में जीत कर आया और सीएम उसके कार्यक्रम में गए, जबकि उसकी कंपनी सट्टे का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभा में नहीं बोलने दिया तो 29 को मीडिया के सामने रखेंगे तथ्य
इनेलो नेता ने कहा कि स्पीकर को एक ई-मेल भी की थी और उसका जवाब देने के लिए भी कहा था। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी उन्हें समय नहीं मिला। अगर उन्हें सदन में अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला तो 29 अगस्त को प्रेस के सामने सारे मुद्दे रखेंगे। उन्होंने पहले शराब घोटाले और किसानों पर कर्ज से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछे थे, जिसके लिए 15 दिन का समय दिया गया था लेकिन आज तक उन सवालों का जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें