जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा लुधियाना रेलवे स्टेशन
आस्था ट्रेन के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान की अध्यक्षता में लोगों ने स्वागत किया गया। फूलों की वर्षा और ढोल की थाप पर श्रीराम भक्तों का स्वागत किया गया। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा रेलवे स्टेशन परिसर गूंज उठा।
इस दौरान लुधियाना से भी श्री अयोध्या धाम के लिए यात्री रवाना हुए। यात्रियों का रजनीश धीमान ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और तीर्थ यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भाजपाइयों ने ट्रेन चालक पर भी पुष्प वर्षा की और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूरी ट्रेन श्रीराम भक्तों से भरी थी। ट्रेन के अंदर भी जय श्रीराम का जयघोष हो रहा था।