फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप, दो फरवरी को भाजपा मुख्यालय का AAP करेगी घेराव

Wed, 31 Jan 2024 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव का मामला गरमाया हुआ है। आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। अब आप ने दो फरवरी को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदर्शन करने का एलान किया है। आप मेयर चुनाव में धांधली का आरोप भाजपा पर लगा रही है। मामला कोर्ट तक भी पहुंच चुका है।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने दो फरवरी को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय का घेराव करने का फैसला लिया है। इस प्रदर्शन में आप प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले पार्टी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन करने का फैसला लिया था। इसके लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल को चंडीगढ़ आना था लेकिन दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के चलते पार्टी की तरफ से चंडीगढ़ में होने वाली प्रदर्शन को रद्द कर दिया गया। अब दिल्ली में ही पंजाब और चंडीगढ़ के नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शन में भाग लेने।

बता दें कि मंगलवार को मेयर चुनाव के नतीजे आने के बाद ही आप ने आरोप लगाया था कि चुनाव में जालसाजी की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसी भी हद तक जा सकती है। आप इस पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की तैयारी में है। वहीं चुनाव परिणाम के खिलाफ पहले ही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें