फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन: फाजिल्का में आप विधायक ने दी दबिश, ट्रैक्टर चालक को पकड़वाया, पट्टी में लालजीत सिंह भुल्लर ने भी किया औचक दौरा

Tue, 15 Mar 2022 06:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक मैदान में उतर चुके हैं। वह स्कूलों और अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में फाजिल्का में आप विधायक ने अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर चालक को पकड़ा है। 
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर खड़े विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का के गांव पक्का चिश्ती में अवैध खनन की सूचना पाकर पुलिस और खनन अधिकारियों को साथ लेकर सोमवार देर शाम विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना ने दबिश दी और रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली समेत एक व्यक्ति को काबू भी किया। विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना ने बताया कि दो-तीन दिनों से फोन आ रहे थे कि फाजिल्का के कई गांवों में अवैध खनन हो रहा है। 

विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों से अवैध खनन की सूचना देने को कहा। सोमवार को अवैध खनन करने वाले अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव पक्का चिश्ती पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक को दी। वह पुलिस और खनन अधिकारियों को साथ लेकर मौके पहुंचे और वहां ट्रैक्टर चालक को अवैध खनन करते देखा। आरोपी ने अपनी ट्रैक्टर-ट्राली भगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस जवानों ने पीछा किया किंतु आगे बीएसएफ के अधिकारी वहां मौजूद थे, जिन्होंने ट्रैक्टर चालक को काबू कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। सवना ने बताया कि एक खाली ट्रैक्टर-ट्राली चालक वहां से अपनी ट्रैक्टर ट्राली भगाकर ले गया। उन्होंने अवैध खनन करने वालों को चेतावनी दी है कि वह अपनी हरकतों से बाज आ जाए, क्योंकि फाजिल्का में रेत का अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा और लगातार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सेहत सेवाएं सुधारें, अगली बार खामियां मिलीं तो लिहाज नहीं होगा: भुल्लर
तरनतारन जिले के पट्टी से विधायक लालजीत सिंह भुल्लर गांव सभरा के सरकारी स्कूल, सेहत डिस्पेंसरी और पटवारखाने की जांच की। उन्होंने कहा कि खामियों को दूर करें। लोगों को कोई समस्या न आए, शिकायत मिली तो लिहाज नहीं होगा। विधायक ने कहा कि वादों के मुताबिक सरकारी विभागों को चुस्त बनाना प्राथमिकता पर रहेगा।

गांव सभरा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लालजीत भुल्लर पहुंचे तो दो शिक्षक नजर नहीं आए। बाद में पता चला कि वह किसी काम के सिलसिले में डीईओ दफ्तर गए हैं। विधायक भुल्लर ने स्कूल में विद्यार्थियों से शिक्षकों के व्यवहार की जानकारी ली। इतना ही नहीं विधायक भुल्लर सेहत डिस्पेंसरी में भी पहुंचे और वहां पर मरीजों को मिलने वाली सेहत सुविधाओं का जायजा व फीडबैक लिया। विधायक ने कहा कि अब सरकारी अस्पतालों में झूठी मेडिकल रिपोर्ट नहीं बनेगी, बल्कि लोगों का सही ढंग से इलाज होगा।

पटवारियों ने रिश्वत मांगी तो करेंगे कार्रवाई
पटवारखाने में पहुंचते ही लालजीत भुल्लर ने कहा कि अब पटवारियों के साथ उनका निजी सहायक कहीं नजर नहीं आना चाहिए। अगर किसी पटवारी ने लोगों को बेवजह परेशान किया और रिश्वत मांगी तो लिहाज नहीं होगा और सख्त कार्रवाई होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें