फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर उपचुनाव: आप विधायक बोले- मूसेवाला खुद बुरी तरह से हारे थे, उनके नाम पर कांग्रेस क्या कर लेगी

Tue, 14 Jun 2022 06:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आप विधायक से पूछा गया था कि कांग्रेस मूसेवाला का नाम चुनावों में इस्तेमाल कर रही है। इस पर उन्होंने यह जवाब दिया कि जब मूसेवाला खुद बुरी तरह से हारे तो कांग्रेस उनका नाम इस्तेमाल करके संगरूर चुनावों में क्या कर लेगी।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटारी सीमांत हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक जसविंदर सिंह दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर एक बयान दिया तो पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला बुरी तरह से हार गया था तो अब कांग्रेस मूसेवाला के नाम पर क्या कर लेगी। आप विधायक जसविंदर सिंह ने संगरूर उपचुनाव को लेकर यह बयान दिया है। अब विपक्षी दल भगवंत मान सरकार पर निशाना साधने लगे हैं। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि विधायक से पूछा गया था कि कांग्रेस मूसेवाला का नाम चुनावों में इस्तेमाल कर रही है। इस पर उन्होंने यह जवाब दिया कि जब मूसेवाला खुद बुरी तरह से हारे तो कांग्रेस उनका नाम इस्तेमाल करके संगरूर चुनाव में क्या कर लेगी। उक्त जवाब देते हुए आप विधायक जसविंदर सिंह ने इतना अवश्य कहा कि उनका मूसेवाला से कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। आप विधायक का यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि 29 मई को मूसेवाला की हत्या के बाद राज्य के युवा आप सरकार से नाराज हैं। मान सरकार की ओर से मूसेवाला की सुरक्षा कम किए जाने के अगले ही दिन उनकी हत्या कर दी गई थी।

वहीं दूसरी तरफ पंजाब के ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि वह मूसेवाला की मां की अपील पर गायक की याद में पौधे लगाएंगे। धालीवाल ने मूसेवाला की मां को अपनी बड़ी बहन बताते हुए कहा कि अगर वह पेड़ में बेटे को देखना चाहती हैं तो वे उनकी यह इच्छा अवश्य पूरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें