फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर उपचुनाव: आप उम्मीदवार रिंकू ने भरा नामांकन, CM भगवंत मान ने किया रोडशो, हजारों समर्थक जुटे

Mon, 17 Apr 2023 06:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 20 अप्रैल को सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में प्रचार करने जालंधर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
जालंधर में सीएम भगवंत मान का रोडशो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में नामांकन भरा। नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रिंकू के समर्थन में रोडशो किया। इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

विज्ञापन


रोडशो में सीएम मान और प्रत्याशी रिंकू के साथ विधायक शीतल अंगुराल, विधायक बलकार सिंह, दिनेश ढल, राजविंदर कौर थियाड़ा, जीत राम भट्टी, रतन सिंह, प्रेम कुमार, विधायक इंद्रजीत कौर, जगबीर बराड़, मोहिंदर भगत, सुरिंदर सोढ़ी और हरचंद सिंह बरसट भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस की आंतरिक कलह विकास के मार्ग में रोड़ा है। उनकी सरकार ने घोषणा के 20 दिन के भीतर किसानों को फसल का मुआवजा बांटना शुरू कर दिया है। हम हर रोज जनहित में फैसले लेते रहेंगे और 3-4 बड़ी चीजें और होने वाली हैं। मैं और मेरे मंत्री जनहितकारी फैसले लेते रहेंगे। मान ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 20 अप्रैल को सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में प्रचार करने जालंधर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें