फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंसल के खिलाफ 'आप' उतारेगी मजबूत प्रत्याशी

Tue, 18 Feb 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी उतारने के मूड में है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अतिशी मारलेनो ने कहा कि चंडीगढ़ हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण सीट है।
विज्ञापन


इस बारे में खुद दिल्ली के पूर्व सीएम व आप नेता अरविंद केजरीवाल घोषणा कर चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के सामने वे ऐसे मजबूत प्रत्याशी को उतारेंगे जो उन्हें हराने का माद्दा रखते हो।

कई नामों पर विस्तार से चरचा चल रही है। कुछ नामों की घोषणा हो चुकी है, जो नाम रह गए हैं, वे भी जल्द से जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।

उन्होंने खासतौर से स्टूडेंट से अपील करते हुए कहा कि यदि वे ब्लैक मनी रहित भारत का सपना देखते हैं तो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जिताएं। केजरीवाल ने सिर्फ 49 दिन में साबित कर दिया है कि आम आदमी किस इमानदार तरीके से सरकार चला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें