फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चुकंदर से चीनी भी बनेगी, जानिए कैसे

Tue, 18 Feb 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चप्पड़चिडी (मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
आज तक आपने चुकंदर का स्लाद तो जरूर खाया होगा, लेकिन चुकंदर की चीनी के बारे में सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी। लेकिन ऐसा देश में ही संभव हो गया है। चुकंदर से चीनी बनाने वाली पहली मिल अमृतसर में शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मिल की तरफ से प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में एक स्टॉल लगाया गया है, जहां कंपनी लोगों को चीनी के फायदे बता रही है। इसकी खेती करने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

मिल के मालिकों का कहना है कि इसमें मेहनत और लागत भी कम आती है। साथ ही किसानों का फायदा भी इससे अधिक है।

जानकारी के मुताबिक किसानों के फायदे के लिए यह खेती शुरू की है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह चीनी आम चीनी की तरह है। कीमत भी दोनों की बराबर है। लेकिन यह सेहत के लिए काफी अच्छी होती हैं। इससे जहां कई शारीरिक बीमारियों से मुक्ति मिलती है। वहीं, शरीर भी तंदुरुस्त बनता है।
विज्ञापन


मिल मालिक किसानों को चुकंदर की खेती करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे किसानों को काफी लाभ होगा। वहीं, वह अपना सामान भी बढ़िया तरीके से बच पाएंगे। इस दौरान काफी संख्या में किसानों ने चुकंदर की खेती करने में दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें