फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hayana Election: आप ने भाजपा के मेनिफेस्टो को बताया झूठ का पुलिंदा, BJP ने हरियाणा को तबाह किया

सार

हरियाणा भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को आम आदमी पार्टी ने झूठ का पुलिंदा कहा है। आप का आरोप है कि भाजपा को वादे करती है उन्हें कभी पूरा नहीं किया जाता। हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भाजपा पर निशाना साधा है।  
विज्ञापन
हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वीरवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा के मेनिफेस्टो को आम आदमी पार्टी (आप) ने झूठ का पुलिंदा करार दिया है। हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा के घोषणा पत्र पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने वीरवार को चंडीगढ़ में कहा कि भाजपा हर चुनाव के दौरान हर राज्य में झूठे वादे करती है। क्योंकि भाजपा अपने चुनावी वादों को कभी पूरा ही नहीं करती। वहीं हमारी पार्टी (आप) और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वो करते भी हैं। 
 

सुशील गुप्ता ने कहा कि हमने मुफ्त बिजली और विश्व स्तरीय शिक्षा की गारंटी दी है। हम इसे दिल्ली और पंजाब में प्रदान भी कर रहे हैं। हमने हर महिला को एक हजार रुपये प्रति माह देने की गारंटी दी। इसके लिए दिल्ली और पंजाब दोनों राज्यों में कानून बनाया गया है। हम युवाओं को रोजगार की बात करते हैं। दिल्ली में भी रोजगार दिया और पंजाब में भी युवाओं को नौकरी दी जा रही है। 
विज्ञापन




गुप्ता ने कहा कि इसके विपरीत भाजपा झूठ का पुलिंदा है। भाजपा ने हरियाणा को नशा, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध वाला राज्य बना दिया है। भाजपा ने हरियाणा को को बर्बाद कर दिया है।
 

वन नेशन वन इलेक्शन भी हर व्यक्ति को 15 लाख जैसा
वन नेशन वन इलेक्शन पर सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा की तरफ किया गया यह दावा भी बिल्कुल वैसा है जैसा उन्होंने देश के हर व्यक्ति को 15 लाख रुपये, 2 करोड़ नौकरियां, महिला आरक्षण देने का दावा किया था। केंद्र सरकार तीन राज्य महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली के चुनाव तो एक समय में करा नहीं सकती। वहीं, ये पूरे देश में एकसाथ चुनाव की बात कर रहे हैं। क्या ये लोकसभा भंग करेंगे, क्या ये सारी विधानसभा, जिला परिषद, ब्लॉक समिति और पंचायतों को भी भंग करेंगे। ऐसा नहीं हो सकता है। 

हरियाणा का शेर करेगा शंखनाद
आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा का शेर हरियाणा का लाल कल (शुक्रवार) हरियाणा में आ रहा है। केजरीवाल हरियाणा को बदलने का शंखनाद करेगा।  ये शंखनाद जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से होगा। कल दोपहर दो बजे अरविंद केजरीवाल जगाधरी पहुंचेंगे और मिशन हरियाणा का आगाज करेंगे। अरविंद केजरीवाल के आने से हरियाणा के लोगों में चार गुना उत्साह बढ़ेगा। 
विज्ञापन

हरियाणा को खुशहाल बनाना आप का मकसद
सुशील गुप्ता ने कहा कि हमारा मकसद हरियाणा को खुशहाल बनाना है। इसके अलावा भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा, भय मुक्त, बेरोजगार मुक्त और नशा मुक्त हरियाणा बनाना है। इसके साथ ही शिक्षित हरियाणा, विकसित, स्वस्थ, आगे बढ़ता व मुस्कुराता और खुशहाल किसानों का हरियाणा यही आम आदमी पार्टी का उद्देश्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें