आम आदमी पार्टी ने वीरवार देर शाम अपने बारह और उम्मीदवारों का एलान कर दिया। आप ने दूसरे सियासी दलों से लीड लेते हुए अब तक अपने 91 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जबकि, अकाली दल ने बुधवार को अपने 69 उम्मीदवार घोषित किए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। आप के उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में पंथ रत्न गुरचरण सिंह टोहड़ा की बेटी कुलदीप कौर टोहड़ा को सन्नौर से टिकट दिया गया है। वह और उनके पति हरमेल सिंह टोहड़ा कुछ समय पहले ही आप में शामिल हुए थे।
कांग्रेस से बागी होकर खडूर साहिब उप चुनाव में बतौर आजाद उम्मीदवार लड़ने वाले भूपिंदर सिंह बिट्टू को भी आप ने खडूर साहिब से ही टिकट दिया है। वहीं, जालंधर के नामी ईएनटी सर्जन डॉ. संजीव शर्मा को टिकट दिया गया है।