फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मिशन के लिए सरगर्मियां तेज, 'आप' का बड़ा ऐलान

Sat, 12 Dec 2015 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरगर्मियां तेज कर दी हैं, साथ ही बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह बठिंडा पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में आप का किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति वाले दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल श्री मुक्तसर साहिब में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। संजय सिंह ने नवजोत सिद्धू और मनप्रीत सिंह बादल के आप में शामिल होने के लिए चल रही बातों पर विराम लगाते कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है, जब कुछ होगा तो बता दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में हमख्याली और साफ सुथरी छवि वाले लोगों को लिया जाएगा। सिंह ने 2017 के चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने की बात से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले ही अपने बलबूते पर 2017 में चुनाव लडे़गी।
विज्ञापन


सूबे में सफेद मक्खी के हमले से बर्बाद कपास के बारे में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और कृषि मंत्री तोता सिंह को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जितने भी किसानों ने फसल खराब होने से खुदकुशी की है उस सबके लिए उक्त दोनों नेता जिम्मदार हैं।

इसके चलते बादल व तोता सिंह पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री तोता सिंह के इस्तीफे की मांग पर 15 दिसंबर को हर जिले में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें