फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अरविंद केजरीवाल ने धर्मांतरण पर दी राय, कहा-धर्म परिवर्तन के खिलाफ जरूर बने कानून

Sat, 29 Jan 2022 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा भगवान की पूजा करने का अधिकार सभी को है। धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून जरूर बनना चाहिए लेकिन इसके जरिए किसी को गलत तरीके से प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।  
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जालंधर में कहा कि धर्म एक निजी मामला है। भगवान की पूजा करने का अधिकार सभी को है। धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून जरूर बनना चाहिए लेकिन इसके जरिए किसी को गलत तरीके से प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें डराकर किया गया धर्मांतरण गलत है। 

विज्ञापन


प्रचार के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उद्योगपतियों को बीजेपी का वोट बैंक माना जाता था। मैं खुद बनिया हूं लेकिन दिल्ली के बनिया ने मुझे कभी वोट नहीं दिया। मेरे दिल जीतने के बाद उन्होंने वोट देना शुरू किया। हमें 5 साल दीजिए, हम आपका भी दिल जीत लेंगे। 

प्रो. भुल्लर की रिहाई पर बोले-यह गंदी राजनीति है

अरविंद केजरीवाल ने प्रो. दविंदर सिंह भुल्लर की रिहाई के प्रस्ताव को खारिज करने के मामला ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ते हुए कहा है कि इस मामले में अकाली दल गंदी राजनीति कर रहा है। जिसकी वह कड़ी निंदा करते हैं। दिल्ली में लॉ एंड आर्डर और पुलिस दिल्ली सरकार के अधीन नहीं है। यह केंद्र के अधीन है। सजा कम करने, सजा माफ करने अथवा रिहाई के मसले को लेकर सेंटेंस रिव्यू बोर्ड एसआरबी की कमेटी की फैसला लेती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने गृह सचिव को फोन पर यह कहा है कि इस कमेटी की तत्काल बैठक कराई जाए जिसमें जज भी होते हैं, पुलिस ऑफिसर भी होते हैं, और सचिव स्तर के अधिकारी भी होते हैं। कमेटी का जो भी फैसला होगा उसे तत्काल लेफ्टिनेंट गवर्नर के सामने रखा जाएगा और वह इस फाइल के ऊपर फैसला देंगे।

मजीठिया के मुद्दे पर कहा-कानून अपना काम कर रहा है

वहीं बिक्रम सिंह मजीठिया को अकसर ड्रग तस्कर कहकर पुकारने वाले केजरीवाल ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, इसमें बोलने से कुछ नहीं होता। केजरीवाल से पूछा गया कि क्या मजीठिया ड्रग तस्कर हैं तो इस पर केजरीवाल बोले कि मेरे कहने से कुछ नहीं होता कानून अपना काम कर रहा है। केजरीवाल ने 2017 में पंजाब में नारा दिया था कि मैं एक बार नहीं हजार बार कहता हूं कि मजीठिया ड्रग तस्कर हैं। इसके बाद उनको मजीठिया से माफी मांगनी पड़ी थी। शनिवार को केजरीवाल मजीठिया ड्रग प्रकरण में पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मजीठिया को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। मैंने माफी मांगी लेकिन मजीठिया को कांग्रेस ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया ? मेरा मजीठिया से माफी मांगने का उसकी गिरफ्तारी से क्या वास्ता है। 

शहरी लोगों के लिए दस गारंटी

जालंधर के दो दिन के दौरे पर आए केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के शहरी लोगों के लिए 10 गारंटी देने का वादा किया है।     

विज्ञापन


ये हैं केजरीवाल के 10 वादे
1-शहरों में सफाई, सरकारी डॉक्यूमेंट की डोर स्टेप डिलीवरी होगा 
2-लटकती हुई तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा
3-प्रत्येक मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक होगा 
4-सरकारी अस्पतालों का स्तर सुधारा जाएगा 
5-सरकारी स्कूलों की हालत ऐसी होगी कि समाज का प्रत्येक वर्ग अपने बच्चों को वहीं पर आना चाहेगा 
6-24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी 
7-24 घंटे पानी उपलब्ध कराया जाएगा 
8-व्यापारी वर्ग के लिए अगले 5 वर्ष तक कोई नया टैक्स नहीं होगा और ना ही मौजूदा टैक्स में कोई बढ़ोतरी की जाएगी 
9-महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाया जाएगा। छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए सीसीटीवी नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा 
10-मार्केट में सड़कों शौचालय एवं पार्किंग की व्यवस्था को सुधारा जाएगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें