फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र: आम आदमी पार्टी ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कहा- किसानों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे

Fri, 16 Jul 2021 02:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी ने सांसदों को व्हिप जारी किया है। आप सांसद संसद में किसानों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान ने दी है। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है। आप के पंजाब प्रदेश प्रधान और सांसद भगवंत मान ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में 19 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में पार्टी के सभी सांसद मौजूद रहेंगे। जहां वह किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आप पहले भी किसानों के साथ थी और आगे भी रहेगी।

विज्ञापन


गुरुवार को जारी अपने बयान में मान ने कहा कि आप शुरू से ही किसानों की आवाज को बुलंद करती आई है और इस संसद सत्र के दौरान भी जोर-शोर से किसानों के मुद्दे उठाएगी। सांसद होने के नाते हमारा यह फर्ज बनता है कि अन्नदाता की आवाज मोदी सरकार के कानों तक पहुंचाई जाए और इन कृषि कानूनों को रद्द करने की गुहार लगाई जाए।
 
विरोधी दलों के सभी संसद सदस्यों को मान ने कहा कि उनको ऐसे नाजुक समय के दौरान किसानों का साथ देना चाहिए। उन्होंने वादा किया कि वह इस संबंध में सभी विरोधी पक्ष के संसद सदस्यों को भी जागरूक करने का प्रयास करेंगे। मान ने कहा कि उन्होंने इस सत्र के दौरान किसानी के साथ संबंधित कई सवाल भी दाखिल किए हुए हैं और लोकसभा के स्पीकर की इजाजत के साथ वह किसानों के सवाल भी उठाएंगे। 
विज्ञापन


मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह अति दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश का किसान अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए भी पिछले करीब एक साल से सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान जत्थे बनाकर संसद भवन आने वाले किसानों के साथ मुलाकात करते रहेंगे और उनकी हर संभव सहायता करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें