फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: गुजरात के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, देशभर में पार्टी के विस्तार पर मंथन

Mon, 19 Dec 2022 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुल 92 सीटें हासिल कर पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में भी अहम जिम्मेदारी निभाएगी। दिल्ली में रविवार को हुई आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात चुनाव के बाद अब आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित प्रदेश से पार्टी के कई नेता दिल्ली में संपन्न हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पहुंचे। जानकारी के अनुसार बैठक में देशभर में पार्टी के विस्तार पर मंथन हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली चुनाव के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की अहम भूमिका रहेगी। 

विज्ञापन


कुल 92 सीटें हासिल कर पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में भी अहम जिम्मेदारी निभाएगी। दिल्ली में रविवार को हुई आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस पर चर्चा हुई। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक में जीत के फार्मूले पर टिप्स दिए।  

बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। देश के सभी राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी आप नेता संदीप पाठक सौंपी गई है। उन राज्यों पर खास तौर पर ध्यान रहेगा जहां पर चुनाव होने हैं। आप अगले छह महीने में देश के सभी हिस्सों में संगठन निर्माण पर फोकस करेगी। 
विज्ञापन

 
बैठक में अरविंद केजरीवाल के संबोधन पर प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें पहला देश की सुरक्षा, दूसरा चीन द्वारा सीमा पर अतिक्रमण और केंद्र द्वारा चीन से व्यापार के विरोध पर चर्चा हुई। पार्टी ने महंगाई के कारण परेशान देश के लोगों के समर्थन और महंगाई घटाने में विफल रही केंद्र सरकार के विरोध में प्रस्ताव पास किया। पार्टी ने कहा, केंद्र सरकार आम जनता को महंगाई से निजात दिलाए। बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। केंद्र सरकार से राष्ट्रीय रोजगार नीति बनाने की भी मांग रखी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें