सुखना लेक पर रखी गई थी मीटिंग
जालंधर वेस्ट से विधायक को जब लगातार कॉल्स आनी शुरू हुईं तो कई बार पंजाबी बोलने वाला कॉलर थ्री लाइन पर हिंदी भाषी व्यक्ति को भी लेने लगा। इसके बाद आपस में मिलना तय हुआ और स्थान चुना गया चंडीगढ़ की सुखना लेक। पहले चंडीगढ़ में शीतल अंगुराल के विधायक वाले फ्लैट पर बैठक की योजना बनी थी। अंगुराल पूरी तरह से तैयार थे और योजना के मुताबिक उन्होंने कॉलर से मिलकर सौदेबाजी करनी शुरू कर दी।
उन्होंने पूरी सौदेबाजी की मोबाइल पर रिकार्ड कर लिया। जिसमें सौदा करने वाला कहता है कि आप के लिए गिफ्ट भेजा है, 25 सीआर। आप बस तैयारी करो, अगर आप तीन विधायक साथ ले आओगे तो आपको 70 सीआर (करोड़) मिलेगा। दीपावली के बाद हम धमाका करेंगे। तब तक बिल्कुल खामोश रहना है। अगर तीन-चार विधायक आप ले आते हो तो आपको नई सरकार में मंत्री भी बनाया जाएगा और परिवार में चेयरमैनी भी दी जाएगी। हमारी योजना यह है कि हम उतने विधायक फ्लोर टेस्ट में जाने नहीं देंगे, जिससे आप की सरकार बचती हो। सरकार अपने आप गिर जाएगी। हमारे पास दूसरी पार्टी के विधायक भी हैं, मिलकर नई सरकार बन जाएगी।