फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आप ने भंग की सभी इकाइयां, 29-30 जनवरी को होगा जोनल कार्यकर्ता सम्मेलन

Thu, 26 Jan 2023 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

फिलहाल हरियाणा में पार्टी के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता हैं और पार्टी के पास कोई प्रदेशाध्यक्ष नहीं है। नवीन जयहिंद के बाद से यह पद खाली चल रहा है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपनी सभी इकाईयों को भंग कर दिया है। इनमें प्रदेश, जोन, जिला, लोकसभा और विधानसभा समेत सभी पदों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है। आप नेताओं ने दावा किया है कि अप्रैल तक प्रदेश में पार्टी का और मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी पूरे प्रदेश में से ग्राम और बूथ स्तर तक नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी।पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने सभी इकाइयों को भंग करने को लेकर पत्र जारी किया है। बताया जा रहा है कि 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला किया है।

जल्द ही बूथ लेवल तक संगठन की घोषणा की जाएगी। इससे पहले हरियाणा में आप ने मार्च 2022 में संगठन भंग किया था। फिलहाल हरियाणा में पार्टी के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता हैं और पार्टी के पास कोई प्रदेशाध्यक्ष नहीं है। नवीन जयहिंद के बाद से यह पद खाली चल रहा है।
विज्ञापन


29-30 जनवरी को जोनल कार्यकर्ता सम्मेलन : ढांडा
वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि 2024 के चुनावों के मद्देनजर संगठन की मजबूती देने के लिए नए और संघर्षशील पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएंगी। 29-30 जनवरी को जोनल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर संगठन निर्माण की शुरुआत की जाएगी। 29 को गुरुग्राम और रोहतक में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। वहीं 30 को हिसार और कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें