फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: काली माता मंदिर पहुंचे भगवंत मान, लोगों से की भाईचारा बनाए रखने की अपील

Tue, 25 Jan 2022 05:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भगवंत मान ने कहा कि जनता अब नहीं डरती, उन्हें पता है कि आप की मजबूत सरकार सत्ता में आ रही है। 
विज्ञापन
पटियाला में काली माता मंदिर पहुंचे भगवंत मान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में सोमवार को माता के सिंहासन पर चढ़कर माता की मूर्ति को छूने का मामला सामने आया था। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने मंगलवार को काली माता मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि भाईचारा बनाए रखें और नफरत के बीज बोने वालों के बहकावे में न आएं। मान ने कहा कि जनता अब नहीं डरती, उन्हें पता है कि आप की मजबूत सरकार सत्ता में आ रही है। 

विज्ञापन




पटियाला के काली माता मंदिर में सोमवार दोपहर बाद बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया था। आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया था। आरोपी की पहचान राजदीप (22) पुत्र परमजीत निवासी गांव मैण जिला पटियाला के तौर पर हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की सामाजिक समरसता को अस्थिर करने की कोशिश: सीएम चन्नी
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि काली माता मंदिर में एक व्यक्ति पहुंचा और उस सिंहासन पर चढ़ गया जहां श्री काली माता जी की मूर्ति स्थापित है। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व आगामी चुनावों को देखते हुए पंजाब के सामाजिक समरसता को अस्थिर करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं उन्हें उनके दुर्भावनापूर्ण मंसूबों में कामयाब नहीं होने दूंगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें