फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब आम आदमी क्लीनिक में बनेंगे पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड

Wed, 21 Jun 2023 10:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में लोगों को बेहतर सेहत सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 580 आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। क्लीनिक पर तैनात स्टाफ के पास टेबलेट पहले ही मौजूद हैं। अब इन क्लीनिकों में आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
आम आदमी क्लीनिक। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के आम आदमी क्लीनिकों में अब पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे। यह फैसला बुधवार को पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ की प्रधानगी में हुई मीटिंग में लिया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब आधार कवरेज के मामले में पूरे देश में 5वें स्थान पर है। ऐसे में अब ध्यान बच्चों के आधार बनाने पर केंद्रित किया है।

विज्ञापन


अभी तक केवल 44 फीसदी बच्चों के आधार कार्ड बने हैं। चार सितंबर 2023 तक कोई भी नागरिक, जिसने गत 10 साल के दौरान अपना आधार कभी अपडेट नहीं करवाया है। वह आधार में ऑनलाइन डाक्यूमेंट अपडेशन मुफ्त में कर सकता है।

सूबे में लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं देने के लिए 580 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। इनमें बड़ी संख्या लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। क्लीनिक पर तैनात स्टाफ के पास टेबलेट पहले ही मौजूद हैं। मुख्य सचिव ने स्कूल शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग को भी निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी और स्कूलों में आ रहे बच्चों के आधार बनाने के काम में तेजी लाई जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाए कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, घर का पता आदि अपडेट किया जाए। खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह ने बताया कि केवल 5-7 और 15- 17 साल के बच्चों के जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा मुफ्त है। 

इसलिए रजिस्ट्रार यूआईडी पंजाब की तरफ से इस उम्र के बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट 100 प्रतिशत करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यूआईडीएआई क्षेत्रीय दफ्तर चंडीगढ़ की डिप्टी डायरेक्टर जनरल भावना गर्ग ने बताया कि व्ययस्क आबादी पहले ही आधार में कवर की हो चुकी है। 14 सितंबर 2023 तक कोई भी नागरिक, जिसने पिछले 10 साल के दौरान अपना आधार कभी अपडेट नहीं करवाया, वह आधार में ऑनलाइन दस्तावेज अपडेशन मुफ्त में कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें