हादसे में चारों घायल लहुलूहान हालत में हाइवे पर पड़े हुए थे। बावजूद कोई भी उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए तैयार नहीं था। आखिर में मैरीलैंड से ग्रेडर नोएडा जाने वाले युवकों ने अपनी कार रोककर दो युवकों को छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उनके देखकर लोग मदद के लिए आगे आए। कमल, जतिंद्र व अभिषेक का कहना था कि शादी के वापस लौटते समय उनकी नजर गाड़ी के नंबर पर पड़ी।
लापरवाही ने फिर लील ली जान
करीब एक सप्ताह पहले यमुनानगर से अंबाला छावनी आ रही यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस एनएचएआई की लापरवाही के चलते निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से 16 यात्री घायल हो गए थे। मंगलवार देर रात इस हादसे में भी लापरवाही ही सामने आई है। जिस रोड से यह गाड़ी निकल रही थी वहां जगह-जगह गड्ढे हैं ओर पूरे रोड पर कहीं भी लाइट नहीं हैं। यही कारण रहा होगा कि गड्ढों में बार-बार टायर लगने के कारण वह फट गया, जिस वजह से चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं बना सका और हादसे में एक जान चली गई जबकि तीन की हालत गंभीर हैं।
हादसे के वक्त गाड़ी में चार लोग सवार थे। इनमें दो युवक और युवतियां शामिल थी। इनमें से रीना की मौत हो गई जबकि तीन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। -तजिंद्र, हेड कांस्टेबल साहा थाना।