फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचा सीआरपीएफ की 50 महिला बाइकर्स का दल, हुआ भव्य स्वागत

Sun, 15 Oct 2023 01:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पिंजौर के डीआईजी नरेंद्र पॉल के मार्गदर्शन में सीआरपीएफ की 50 महिला बाइकर्स जवानों का दल बाइक पर श्रीनगर से पांच अक्तूबर को रवाना हुआ था और कुरुक्षेत्र में स्वागत के बाद गुजरात के लिए रवाना होगा। यह दल 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के केवडिया पहुंचेगा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचा महिला बाइकर्स का दल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में श्रीनगर से चला सीआरपीएफ महिला जवानों का दल रविवार सुबह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचा। जहां दल का कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अगुवाई में विश्वविद्यालय प्रशासन ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विशेष बैंड की धुनों से विश्वविद्यालय परिसर गूंज उठा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पर भी महिला जवानों का हौंसला देख हर कोई उत्साहित हो उठा। पिंजौर के डीआईजी नरेंद्र पॉल के मार्गदर्शन में सीआरपीएफ की 50 महिला बाइकर्स जवानों का दल बाइक पर श्रीनगर से पांच अक्तूबर को रवाना हुआ था और कुरुक्षेत्र में स्वागत के बाद गुजरात के लिए रवाना होगा। यह दल 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के केवडिया पहुंचेगा।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि महिला जवानों का यह दल विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ रूबरू हुआ। सीआरपीएफ की 50 महिलाओं का यह दल राजपथ पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपने करतब दिखा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें