फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा के पास घूमता संदिग्ध काबू, एक मोबाइल और 60 रुपये की भारतीय करेंसी बरामद

Sun, 01 Mar 2020 08:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत पाक सीमा पर कंटीले तार के पास घूमते एक संदिग्ध को बीएसएफ की सी कंपनी 58 बटालियन के जवानों ने काबू कर लिया। उससे एक मोबाइल और 60 रुपये की भारतीय करंसी भी बरामद की गई है। युवक को शनिवार देर रात बीएसएफ के जवानों ने गिरफ्त में लिया था। मुकेश कुमार कमांडेंट ठाकरपुर पोस्ट ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को कंटीले तार के पास घूमते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


बीएसएफ के जवानों के ललकारने पर संदिग्ध नीचे बैठ गया। उसे बीएसएफ के जवानों ने काबू कर लिया। युवक की पहचान साधू कुमार (35) पुत्र रवि कुमार निवासी रांची के रुप में हुई। तलाशी लेने पर उससे एक सैमसंग मोबाइल और 60 रुपये भारतीय करंसी के नोट बरामद किए गए। बरामद करंसी में एक नोट 50 रुपये का और एक नोट दस रुपये का था। 

डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया युवक मानसिक तौर पर परेशान था और नशे में था। पिछले कई केसों में ऐसा सामने आया है कि जमींदार लोग बाहर से आए मजदूरों को घरों में बांधकर रख लेते हैं जिनसे खेतीबाड़ी का काम करवाया जाता है। 
विज्ञापन


उन्हें नशा देकर रात को बांधकर रखा जाता है। युवक कभी अपने पिता का नाम रजिंदर कुमार निवासी शेखूपुर बता रहा है। उसे दोरांगला पुलिस के हवाले कर दिया गया है। डीआईजी ने बताया कि ऐसे केसों के बारे में बीएसएफ ने खुद सात बंधुआ मजदूरों को उनके परिवार से मिलाया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें