फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: मनीमाजरा के गटर में रात को अचानक लगी आग, गैस पाइप लाइन लीकेज होने के डर से इलाके में मची दहशत

Wed, 20 Oct 2021 04:56 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)

सार

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में एक गटर में मंगलवार रात को अचानक लगी आग ने लोगों में दहशत फैला दी। लोगों में इस बात का डर फैल गया कि यह आग इलाके से गुजर रही गैस पाइप लाइन के लीक होने पर लगी है। हालांकि समय रहते दमकल विभाग ने आग को बुझा दिया। इतने में दूसरी जगह आग लगी होने की सूचना मिली, जिस पर भी काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
मनीमाजरा में रात के समय लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के मनीमाजरा के मॉडर्न हाउसिंग डुप्लेक्स में सड़क के किनारे बने गट्टर में मंगलवार रात अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। आग देखकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने दो मिनट में ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन जैसे ही दमकल विभाग की गाड़ी वापस फायर स्टेशन पहुंची तो उसी इलाके में दूसरी जगह आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मी फिर मौके पर आए और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: गली में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को उठाकर ले जाने के बाद की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

दो बार आग लगी, विभाग ने पाया काबू
दमकल विभाग के अनुसार मंगलवार रात 8.15 बजे सूचना मिली कि मकान नंबर-5714 के बाहर सड़क किनारे गटर में आग लग गई है। सूचना पाते ही दमकल विभाग ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। अभी दमकल विभाग की टीम वापस स्टेशन पर पहुंची ही थी कि पास दूसरे गटर में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मी दोबारा मौके पर आए। वहीं, मॉडर्न डुप्लेक्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष केके अग्रवाल के अनुसार गटर के पास से ही इंडियन ऑयल अडानी गैस की पाइप लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अंबाला: शादी से मना करने पर देवर ने भाभी को गोली मारी, बचाव में भाई आया तो माथे पर तान दिया रिवॉल्वर

लोगों में दिखा भय का माहौल
अग्रवाल ने बताया कि लोगों के मन में भय है कि आग लगने के पीछे गैस पाइप से लीकेज भी कारण हो सकती है। इसलिए उन्होंने तुरंत अडानी गैस के अधिकारियों से संपर्क किया। सूचना मिलते ही अडानी गैस के अधिकारी भी जांच करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और अभी कुछ गड़गड़ी नहीं मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें