भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी भाजपा नेताओं ने गायों को सात अनाजों के लड्डू खिलाकर मनाई। नेताओं ने सेक्टर-45 की गोशाला में भाजपा प्रदेश सचिव रमेश निक्कू व अन्य नेताओं ने वहां सभी 600 गायों को लड्डू खिलाए।
उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ के संयोजक बीएस बिष्ट ने ज्ञानचंद गुप्ता की जीत की खुशी पर मिठाई बांटी। प्रकोष्ठ के संयोजक बीएस बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने पंचकूला में पूरा जोर लगाया और पार्टी की जीत हुई।
हल्लोमाजरा के अग्रवाल मार्केट स्थित श्री हनुमान मंदिर में पार्टी की जीत की खुशी में भव्य आरती हुई। भाजपा के पूर्व पार्षद रामलाल, भाजपा के स्थानीय नेताओं में विजय कुमार गोयल और लीलाधर स्वामी ने जीत की खुशी में लड्डू बांटे।