फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वीजा दिलवाने के नाम पर मोहाली के व्यक्ति से ठग लिए 10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 17 स्थित एक इमिग्रेशन फर्म के मालिक और उसके कर्मचारियों पर छह लोगों से लक्समबर्ग का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 9.87 लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन

मोहाली निवासी शिकायतकर्ता ललित कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में सोशल मीडिया पर वर्ल्ड वाक इमिग्रेशन का विज्ञापन देखने के बाद वह सेक्टर 17 स्थित दफ्तर पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात फर्म के मालिक अनुभव गर्ग उर्फ अंशु से हुई। गर्ग ने लक्जमबर्ग का वर्क वीजा दिलाने का भरोसा दिया और दस्तावेज ले लिए। आरोप है कि गर्ग ने ललित से वीजा प्रक्रिया के नाम पर उनका मेडिकल टेस्ट करवाया, फर्जी आफर लेटर दिया और 1.5 लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद कंपनी ने 7200 रुपये ट्रैवल इंश्योरेंस के लिए भी मांगकर ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपितों ने वीजा देने में टालमटोल शुरू कर दी। एक दिन जब ललित दोबारा दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लगा था और मालिक व स्टाफ फरार थे। ललित ने इसकी शिकायत एसएसपी पब्लिक विंडो पर दी। जांच के दौरान सेक्टर-17 पुलिस के पास इस फर्म के खिलाफ पांच और शिकायतें आईं। तथ्यों की पुष्टि के बाद पुलिस ने फर्म के मालिक अनुभव गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें