फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर बैठे सुनार की माथे में गोली मारकर हत्या, तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह

Tue, 03 Dec 2019 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहला-चीका (हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक की तीन युवकों ने सोमवार दोपहर उसी की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर युवक के साले सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश के आरोप में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, गुहला के गांव मैंगड़ा में दोपहर 12:30 बजे के करीब तीन युवक बिना नंबर वाली बाइक से आए और सुनार का काम करने वाले प्रिंस (24) के माथे में गोलियां मारकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


लोगों ने प्रिंस को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को दी शिकायत में भागल निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई प्रिंस वर्मा गांव मैंगड़ा में सुनार की दुकान करता था। उसने कुरुक्षेत्र जिले के गांव नीमवाला निवासी सुनीता से प्रेम विवाह किया था। उसकी दो बेटियां हैं। उसकी ससुराल के लोग अकसर धमकी देते थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को प्रिंस गांव मैंगड़ा में अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच वह प्रिंस को खाना देने गया तो देखा सुनीता का भाई बलराम ऊर्फ बल्लू निवासी नीमवाला और उसके दो दोस्त, जोनी निवासी ईशाक, गुरदीप ऊर्फ लंगडा निवासी कराह साहब दुकान पर खड़े थे। उसे देखते ही बलराम, गुरदीप और जोनी ने प्रिंस पर फायर कर दिया। 

राजकुमार का आरोप है कि प्रिंस की पत्नी सुनीता के पिता गुरदीप सिंह, माता बिमला देवी, भाई काला और बहन प्रवीण निवासी नीमवाला ने बलराम, जोनी और गुरदीप से प्रिंस की हत्या करवाई है। एसएचओ चीका राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में ऑनरकिलिंग जैसा कुछ नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें