फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी पर चढ़े युवक का नाटक पड़ा महंगा, सेफ्टी ग्रिल से छूटा हाथ, नीचे गिरने से गई जान

Mon, 07 Oct 2019 10:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

कपूरथला के मोहल्ला हाथीखाना में पुरानी जेल के पीछे पानी की टंकी पर चढ़कर एक युवक चिल्लाने लगा। बचाने आने वाले को टंकी से कूदकर जान देने की धमकियां देने लगा। उसने सेफ्टी ग्रिल से लटककर कूदने का नाटक किया लेकिन अचानक हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गया।

विज्ञापन


मोहल्ले के लोग उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह पुत्र स्व. बलवंत सिंह निवासी मोहल्ला हाथीखाना के तौर पर हुई है। 

मृतक की माता गुरमीत कौर ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने उसकी शादी की थी। किसी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। उसके बाद से उनका बेटा घर पर ही रहता था और काम नहीं करता था। रविवार शाम को वह घर से बिना बताए चला गया। कुछ बच्चों ने उसे आकर बताया कि हरजिंदर सिंह पुरानी जेल के पीछे बनी नई कालोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर चिल्ला रहा है। 
विज्ञापन


जब वह मौके पहुंची तो लोगों ने पीसीआर टीम को भी बुलाया हुआ था। उन्होंने उससे नीचे उतरने के लिए खूब मान मनौव्वल की लेकिन वह धमकी देने लगा कि अगर कोई उसे बचाने आया तो वह नीचे कूद जाएगा। थाना सिटी पुलिस के एएसआई हरप्रसाद सिंह व पीसीआर टीमें मौके पर पहुंची तो युवक टंकी की सेफ्टी ग्रिल को दोनों हाथों से पकड़ कर लटक गया।

 जैसे ही उसने ऊपर चढ़ने का प्रयास किया तो एक हाथ ग्रिल से छूट गया और पलक झपकते ही वह नीचे आ गिरा। पुलिस ने उसे लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी डॉक्टर सतपाल ने उसे मृत करार दिया। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें