फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: श्रीखंड महादेव के दर्शन कर लौट रहे चंडीगढ़ के श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। श्रीखंड यात्रा पर निकले चंडीगढ़ के एक श्रद्धालु की रास्ते में मौत हो गई। 33 वर्षीय युवक अपने चचेरे भाई के साथ यात्रा पर निकला था। श्रीखंड महादेव के दर्शन करने के बाद वापसी में तबीयत बिगड़ी और रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा में इस साल यह पहली मौत हुई है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ के मुताबिक मृतक की पहचान अभय (33) पुत्र कमल किशोर निवासी सेक्टर 15-डी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। अभय अपने चचेरे भाई के साथ श्रीखंड महादेव के दर्शन कर वापस आ रहे थे। पार्वती बाग के समीप अभय की तबीयत बिगड़ गई। यहां से रेस्क्यू टीम उन्हें भीमडवारी तक लाई। प्राथमिक चिकित्सा के बाद अभय की तबीयत में सुधार हो गया था। इसके बाद उन्हें भीमडवारी से बेस कैंप सिंहगाड होते हुए जाओं और फिर निरमंड के सिविल अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन अभय ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
2014 से अब तक इस यात्रा में 42 मौतें हो चुकी हैं

10 जुलाई को आधिकारिक तौर पर शुरू हुई श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान इस वर्ष यह पहली मौत हुई है। यात्रा 23 जुलाई तक चलेगी। गौरतलब है कि हर साल इस कठिन यात्रा में खतरनाक रास्तों, ऑक्सीजन की कमी और अत्यधिक ठंड के कारण कई यात्री अपनी जान गंवाते हैं। 2014 से अब तक इस यात्रा में 42 मौतें हो चुकी हैं, जबकि गत वर्ष पांच यात्रियों की मौत श्रीखंड यात्रा के दौरान हुई थी। अब तक हुई मौतों के आंकड़ों में मरने वालों में 18 से 35 वर्ष के युवा अधिक हैं। यात्रा बेहद कठिन है। इसके बावजूद महादेव के भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन


2023 में तीन दिन बाद ही रोकनी पड़ी थी यात्रा
वर्ष 2023 में श्रीखंड महादेव यात्रा 7 से 20 जुलाई तक प्रस्तावित थी, लेकिन इस दौरान ग्लेशियर पिघलने की घटना में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसके बाद लगातार भारी वर्षा के चलते कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 10 जुलाई को ही यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी और लगभग 750 श्रद्धालुओं को प्रशासन ने सुरक्षित बेस कैंप तक पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें