फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: तेज आंधी में जड़ से उखड़ा आम का पेड़, स्कूटर हटा रहे पति-पत्नी नीचे दबे

Sat, 26 Jun 2021 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुबह लगभग 3.30 बजे तेज आंधी की आवाज सुनकर सेक्टर 15 निवासी कमल किशोर बाहर निकले और अपने स्कूटर को अंदर ले जाने लगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मकान पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 15 बी में शनिवार सुबह तेज आंधी के कारण एक घर में लगा आम का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। इसके नीचे दबकर पति-पत्नी घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सेक्टर 16 अस्पताल में पहुंचाया। जहां पति के सिर में मलहम पट्टी कर दी गई, वहीं पत्नी का पैर फ्रेक्चर होने पर प्लास्टर किया गया है। निगम के बागवानी विभाग के एसडीओ रोहित गर्ग ने जेसीबी व कटर से पेड़ कटवाकर मौके से हटवाया है।

विज्ञापन


सेक्टर 15 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मकान नंबर 1221 में कमल किशोर गर्ग अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहते हैं। सुबह लगभग 3.30 बजे तेज आंधी की आवाज सुनकर कमल किशोर बाहर निकले और अपने स्कूटर को अंदर ले जाने लगे। इस दौरान उनकी पत्नी भी पीछे ही आ आईं। उनके घर के पास एक विशालकाय आम का पेड़ लगा है। तेज हवा के कारण पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। 


कमल किशोर दीवार और पेड़ के बीच मे फंस गए, वहीं उनकी पत्नी पेड़ के नीचे दब गईं। तेज आवाज सुनकर बेटा बाहर आया और आसपास के लोगों को मदद से दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद निगम के एसडीओ व प्रधान को फोन लगाया। दोनों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसडीओ ने बताया कि घर काफी साल पुराना है। डर था कि कहीं घर न गिर जाए। इसलिए तत्काल जेसीबी व कटर से पेड़ को कटवाकर वहां से हटवाया है। दोनों घायल सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें