फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पर जा रहे दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रेलवे लाइट प्वाइंट पर ट्रक ने साइकिल पर जा रहे दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल चालक सेक्टर-33 निवासी शिवराज की मौत हो गई, जबकि पत्नी कुसुमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शिवराज के बेटे दिनेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित गांव चतर निवासी कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद कश्मीर सिंह को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उनके पिता और मां साइकिल पर किसी काम के लिए जा रहे थे। रेलवे लाइट प्वाइंट पर ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता शिवराज और मां कुसुमा देवी जख्मी होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें