फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के पति का छलका दर्द: कांग्रेस ने पत्नी का काटा टिकट तो फूट-फूट कर रो पड़े, कहा- किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

Thu, 27 Jan 2022 07:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

कांग्रेस से टिकट कटने पर विधायक सतकार कौर के पति फूट-फूटकर रोने लगे। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस ने फिरोजपुर देहात सीट से आशु बांगड़ को अपना प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
फूट-फूटकर रोते कांग्रेस विधायक सतकार कौर गहरी के पति लाड़ी गहरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर देहात विधानसभा सीट से कांग्रेस से टिकट कटने पर विधायक सतकार कौर गहरी के पति लाड़ी गहरी फूट-फूट कर कैमरे के सामने रोने लगे। वहीं आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले आशु बांगड़ को कांग्रेस ने टिकट देकर देहात विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। सियासी जानकारों का कहना है कि सतकार कौर गहरी और उनके पति की विधानसभा क्षेत्र में छवि खराब होने की रिपोर्ट गई थी। यही कारण है कि उन्हें टिकट नहीं दिया गया। 

विज्ञापन


लाड़ी गहरी ने कहा कि कांग्रेस मेरा परिवार है। मैं कांग्रेस छोड़कर किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। क्षेत्र का विकास भी करवाया है। टिकट न मिलने का अफसोस तो है, अब आराम से घर बैठेंगे। उल्लेखनीय है कि आशु बांगड़ को आम आदमी पार्टी ने टिकट देकर फिरोजपुर देहात विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था और उन्होंने काफी समय तक आप का प्रचार भी किया था। मगर अचानक उन्होंने एक प्रेसवार्ता कर आप से इस्तीफा देने की घोषणा की और चंडीगढ़ जाकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। 

उधर, यूथ कांग्रेस नेता गुरभेज सिंह टिब्बी ने कहा कि कांग्रेस ने टिकट वितरण में बड़ी गलती की है। गुरुहरसहाय सीट से मक्खू निवासी विजय कालड़ा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है, इस कारण हलके के सभी कांग्रेसी नाराज हैं। गुरुवार को कांग्रेसियों ने गुरुद्वारा प्रगट साहिब में इकट्ठा होकर विशाल बैठक की और प्रत्याशी पर हाईकमान से दोबारा विचार करने की अपील की। 
विज्ञापन


गुरभेज ने बताया कि पहले सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और फिर एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की बैठक में कई निर्णय लिए जाएंगे। एक बात तो साफ है कि टिकटों का वितरण सही न होने के कारण फिरोजपुर देहात व गुरुहरसहाय सीट पर कांग्रेसियों में बगावत शुरू हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें