हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से हरियाणा पात्रता परीक्षा के दौरान पॉयनियर स्कूल के परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी को नकल करवाते पकड़ा गया है। जींद जिले का निवासी परीक्षार्थी संदीप परीक्षा के दौरान पर्ची पर आंसर लिखकर दूसरे परीक्षार्थी के पास फेंक रहा था। बोर्ड सुपरिडेंट ने निरीक्षण के दौरान उसे पकड़ लिया। परीक्षार्थी संदीप के खिलाफ यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई है।
एचटेट लेवल दो की परीक्षा के दौरान 241 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला मुख्यालय पर परीक्षा को लेकर बनाए गए 14 केंद्रों पर एचटेट लेवल दो के 4139 परीक्षार्थियों में से 3898 उपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से सख्ती बरती गई। जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर दाखिल होने दिया गया।
एचटेट लेवल दो की परीक्षा के दौरान एक नकल का केस पकड़ा गया है। परीक्षार्थी पर्ची पर आंसर लिखकर फेंक रहा था। सुपरिडेंट द्वारा यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई है। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।